Sunday, September 26, 2010
Wednesday, September 22, 2010
Wednesday, September 1, 2010
दिनॉक 4.08.2010 को ग्राम रमजानपुर विकास खण्ड कादरचौक मे बाल्मीकी समाज द्वारा जन जागरण
दिनांक 04.08.2010 को वाल्मीकि समाज का उ0प्र0 सफाई कर्माचारी संघ बदायूं के जिला प्रभारी श्री कालीचरन वाल्मीकि की अध्यक्षता
में ग्राम रमजानपुर विकास खण्ड कादरचौक बदायूं मे प्रात:10 बजे ग्राम के वाल्मीकि परिवारों की बैठक की और इनकी जन समस्यो की जानकारी की। वैठक मे प्रतिनिधि मण्डल के सभी लोगो ने इस बात पर जोर दिया कि कमाउ शौचालयों मे काम करना और कराना दोनो निन्दनीय है
और सरकार की मन्शा के अनुसार इसे बन्द कर देना चाहिए। इस पर सभी लोगो ने कहा कि वे लोग इस ग्राम मे मैला ढोने की प्रथा को तुरन्त बन्द कर देगे ताकि उनके समाज को लोग गिरी नजर से न देखे ग्राम रमजानपुर के सभी लोगो ने इस प्रथा को कसम खाकर बन्द करने को कहा। बैठक मे कालीचरन वाल्मीकि ने
समझाया कि उनका वाल्मीकि समाज हजारो बर्षो से सिर पर मैला ढोने का कार्य करता चला आ रहा है देश को आजाद हुए छ दशक वीत गये और देश को सर्व समाज आगे विकास कर रहा है लेकिन वाल्मीकि समाज की महिलाऐं और पुरूष सिर पर मैला ढोते है। महर्षि वाल्मीकि जिनके हाथो मे कलम दवात है और रामायण को लिखा उनके समाज की पहचान हाथो मे झाडू पन्जा डलिया सिर पर मैला ढोना वनी हुई क्यो न हम इस पेश को त्याग कर और अच्छे काम धन्धे करे। श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि ने वताया कि हम वाल्मीकि ॠषि की सन्तान है हमारे भगवान वाल्मीकि जी रामायण मे पुरूषोम श्री राम लव,कुश को शिक्षा दिक्षा दी हम लोग भी अपने वच्चो को इस गन्दे पेशे से छुटकारा दिलाकर समाज मे पढे लिखे योग्य व्यक्ति वनाये ताकि समाज मे हमे व हमारे वच्चो को एक अच्छे पुरूषो की तरह सम्मान और गौरव प्राप्त हो सके। इस वैठक मे उपस्थित लोगो का आभार श्री मुकेश कुमार ने व्यक्त किये।
Thursday, August 26, 2010
दिनॉक 2.08.2010 को ग्राम विलहरी मे बाल्मीकी समाज द्वारा जन जागरण
दिनॉक 2.08.2010 को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा जिला बदायूं के जिला प्रभारी श्री काली चरन वाल्मीकि तथा श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में बदायूं जिले के ग्राम सभा गांव विलहरी व्लाक म्याउ बदायूं मे दोपहर 12.30 बजे वाल्मीकि समाज की समस्या दशा दिशा हेतु व मैला उठाने की कुप्रथा जैसी घृणित कार्य को जड से समाप्त कराने के लिए ग्राम विलहरी के महिला पुरूष की एक वैठक प्राथमिक परिसर मे श्री प्रेम सिह वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे कालीचरन वाल्मीकि ने समझाया कि हमारा वाल्मीकि समाज हजारो बर्षो से सिर पर मैला ढोने का कार्य करता चला आ रहा है देश को आजाद हुए छ दशक वीत गये और देश को सर्व समाज आगे विकास कर रहा है लेकिन वाल्मीकि समाज की महिलाऐं और पुरष सिर पर मैला ढोते है। महर्षि वाल्मी कि जिनके हाथो मे कलम दवात है और रामायण को लिखा उनके समाज की पहचान हाथो मे झाडू पन्जा डलिया सिर पर मैला ढोना वनी हुई क्यो न हम इस पेश को त्याग कर और अच्छे काम धन्धे करे। श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि ने वताया कि हम वाल्मीकि ॠषि की सन्तान है हमारे भगवान वाल्मीकि जी रामायण मे पुरूषोत्तम श्री राम व लव, कुश को शिक्षा दिक्षा दी हम लोग भी अपने वच्चो को इस गन्दे पेशे से छुटकारा दिलाकर समाज मे पढे लिखे योग्य व्यक्ति वनाये ताकि समाज मे हमे व हमारे वच्चो को एक अच्छे पुरूषो की तरह सम्मान और गौरव प्राप्त हो सके। वैठक में ग्राम विलहरी की सभी उपस्थित महिला पुरूषो वच्चो ने एक साथ संकल्प लेकर कहा कि वे आज से सिर पर मैला नही ढोयेगे और मैला उठाने का कार्य नही करेगे। ऐसे गन्दे अपमान जनक कार्य को वाल्मीकि समाज की महिला पुरूष नही होने देगे हम अन्यव सम्मान जनक काम धन्धे अपनायेगे ताहि समाज मे हमे भी सिर उठाकर चलने का मौका मिले।,वैठक का संचालन श्री अनिल विराट ने किया तथा श्री सन्तोष कुमार ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया वैठक मे गांव के कई महिला पुरूषो ने भी अपने विचार से समस्याओ से अवगत कराया और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
Tuesday, August 24, 2010
उप जिलाधिकारी सहसवां श्री एम पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 17.8.2010 को प्राथमिक विघालय भवानीपवुर खल्ली विकास खण्ड दहगवां पर उपजिलाधिकारी सहसवां श्री एम पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

श्री एम पी सिंह उपजिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी अपील की कि सभी शुष्क शौचालयो को जल प्रवाहित शौचालयों में शीध्र अतिशीध्र परिवर्तित किया जाये। श्री एम पी सिंह ने वताया कि ग्राम मे अधिकांश वीमारियों की जड मे शुष्क शौचालयों का प्रयोग है। उन्होने बाल्मीकी समाज के लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तथा उनसे सर पर मैला ढोने की प्रथा को छोडने का आहवान किया। श्री सिंह के विचारों से प्रभावित होकर ग्राम की सफाई कर्मी जिसमे अधिकांश महिलाएं है ने उप जिलाधिकारी श्री सिंह को आश्वस्त किया कि वे अब भविष्य मे मल उठाने का कार्य नही करेगी।
उन्होने मौके पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि वे तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से राशन कार्ड प्राप्त कर सभी पात्र लोगों के अनत्योदय या वी0पी0एल0 कार्ड जारी कर दे। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सभी स्वच्छकारों के पढने वाले बच्चों की छात्रवति के फार्म अवश्य भरवायें। उन्होने पात्रों को इन्दिरा आवास पेशन तथा महामाया आवास योजना से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

गोष्ठी में खण्ड विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार ने उप जिलाधिकारी को आश्वास्त किया कि अस्वच्छ पेशे से मुक्त किये गये सभी लोगों का उचित पुर्नवास किया जायेगा। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी पं0 ने शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयो मे परिवर्तित करने के लिये सभी को जानकारी दी गयी, सम्पूर्ण स्ववच्छता के वारे में एवं शुष्क शौचालय को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करने से क्या, क्या फायदे है के वारे मे विस्तार से समझाया।
गोष्ठी मे ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान भवानीपुर खल्ली सहित भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थें।

Subscribe to:
Posts (Atom)