Tuesday, August 3, 2010

दिनांक 2 अगस्ता 2010 यूनीसेफ के राज्य आफिस लखनउ से आयी मीडिया कन्स लटेन्ट सुश्रीअंजली सिंह

ने आज जिले में चल रहे शुष्क शौचालयो के कन्वसर्जन कार्य का जायजा लिया ग्राम रमजानपुर ब्लाक
कादरचौक तथा सकरी जंगल विकास खण्ड उझानी में
डी0पी0आर0ओ0 श्री आर0एस0चौधरी तथा यूनीसेफ के डी0एफ0 श्री अहमद शाहवेज तथा परिक्षित सेठ के साथ किये गये भ्रमण में सकरी जंगल में हुये अभूतपूर्व कार्य ने उनको
अचम्भित कर दिय। केवल 10 दिनो मे बने 272 शौचालयो के ग्रह स्वायमियों से बात चीत करते हुये उन्होने जाना किस प्रकार डी0पी0आर0ओ0 श्री चौधरी द्वारा की गयी गोष्ठी ने उन लोगो को प्रेरित किया। अव लोग लेन लगाकर अपने, अपने घरो के लिये शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे है।ग्रामवासियो ने माना कि शुष्क शौचालयो का प्रभाव उनके एवं बच्चोह के स्वासस्थ्ा पर वेहद हानिकारक असर करता है। सुश्री अंजली ने लाभार्थियों से जानकारी ली कि उन लोगो ने शौचालय निर्माण के तुरन्त पश्चांत पोर फलस शौचालयो को प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है। एक बच्ची‍ से उन्होने पूछा कि शौच के लिये कहा जा
ती हो तो बच्ची ने बताया कि नये शौचालय में जाते है क्योकि यह पुराने वाले से बहुत अच्छा है। स्वच्छाकारो से बात करते हुये सुश्री अंजली ने जाना कि यह कार्य कितना बडा योगदान दे रहा है हमारे समाज मे प्रचलित सदियों पुरानी मैला ढोने की इस कुर्तियों को समाप्त करने मे। इस मौके पर सुश्री अंजली सिंह ने स्वच्छयकारो से अपील की तथा उनको समझाया कि इस कार्य से मुक्ति पाना का यह सुनहरा अवसर है। उन्होने जिला प्रशासन की ओर से अस्वस्थ‍ किया जो परिवार मैला ढोने के कार्य को त्याग देगा उस परिवार को अन्तोदय, बी0पी0एल0 कार्ड बच्चो को अतिरिक्त् छात्रव्रत्ति तथा कुछ समय पश्चात माहामाया योजना के तहत आवास भी मिल पायेगा।

बाद में जिलाधिकारी महोदय के कैम्प कार्यालय मे जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता से भेट के दौरान सुश्री अंजली ने बताया कि यह जारी तीब्रगति कार्य को देखकर उनको अत्य्न्त प्रशसन्नता हुई और इसके लिये उन्होने जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता को बधाई दी, जिस पर जिलाधिकारी साहब ने कहा कि इस कार्य के लिये श्री चौधरी ही बधाई के पात्र है जिन्होने उनको जिले की वास्त विकस्थिति से अवगत कराया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यदि पैसो का पूर्ण प्रबन्ध हो जाये तो हम निश्चित ही दिसम्बर तक जिले को शुष्क शौचालय से मुक्त करा देगें।

सभ्य समाज का एक कुरूप चेहरा




दिनांक 2 अगस्त 2010 स्था‍न विकास खण्डं कादर चौक की ग्राम पंचायत रमजानपुर; ग्राम की अनुसूचित जाति की बस्ती; जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी अपने दो साथी; सहायक विकास अधिकारी पंचायत उझानी एवं युनिसेफ के जिला समन्वयक मोहम्मद सावेज तथा लखनउ से आयी यूनिसेफ की मीडिया प्रभारी सुश्री अंजली सिंह। गांव के एक छप्पर की बैठक मे बैठे गांव की बाल्मिकी जाति की कुछ महिलाओं से बात कर रहे है। वार्ता के दौरान जब जिला पंचायत राज अधिकारी जब गांव की कुछ महिलाओं को मानव मल उठाने के कार्य को छोडने के लिये समझा रहे थे उसी समय गांव की कुछ बूढी महिला श्री चौधरी सो र्तक करने लगी कि यदि वे अपने पैत़क पेशे को छोड दे तो उनकी राजी रोटी कैसे चलेगी। उन्होने कहा कि वे स्वेच्छा से इस कार्य को नही करना चाहती लेकिन पेट के कारण उन्हे ऐसा करना पडता है। यदि वे यह कार्य छोड दे तो अपने ब च्चों का पेट नही भर सकती है। अपने बच्चों का पेट भरने के लिये उन्हें घर घर जाकर मानव मल उठाना पढ रहा है।

जब श्री चौधरी मे उपस्थित महिलाओं से कहा कि उन्होने तो अपनी जिन्दगी जैसे तैसे विता ली अब क्या वे चाहती है कि उनके बच्चे भी इसी प्रकार की नारकीय जिन्दगी जिये तो एक बद्ध महिला ने कहा कि जब वह शादी के बाद गांव आयी थी तो उनकी सासु ससुर से यह कार्य विरासत मे दिया था; जब जिला पंचायत राज अधिकारी ने उस बूढी महिला से पूछा कि क्या वे भी अपनी बहू को यह कार्य विरासत मे देना चाहेगी तो उसने कहा कि जरूर। यह पूछे जाने पर कि यदि आपकी बहू ऐसा करने से मना करे तो भी; तो उस महिला ने कहा कि वह ऐसा नही करेगी। बातचीत के दौरान जब एक युवती ने कहा कि जब वह मल को टोकरी मे भरकर गांव के रास्ते से गुजरती है तो लोग रास्ता बदल देते। उस महिला के ये शब्द उस दष्य को जीवन्त कर दिये जब मेरे बाबा जी बताया करते थे कि अदि काल मे जब अछूत जाति के लोग गांव के आम रास्‍तो से गुजरते थे तो लोग रास्ता बदल लेते थे। पुराने जमाने की वे बाते जो आज के लोगों कों कोरी कल्पना लगती थी जनपद बदायू के ग्रामीण इलाको मे आज हकीकत है। लोग कुत्तों और बिल्ल्यिों को अपनी कार मे बैठाने को तैयार है लेकिन हाड मांस के बने एक मानव को अपने साथ लेने को तैयार नही है। आज के समाज की यह कैसी विडम्बना है कि इक्कीसवी सदी मे जानवरों की जिन्दगी से भी बदतर जिन्दंगी जीने को मजबूर हैं बा‍ल्मिकी समाज के ये लोग। इसे देश और समाज की विडम्बना कहे या सभ्य समाज का एक कुरूप चेहरा।

Monday, July 26, 2010

स्‍वच्‍छकार महिलाओं ने अपने झाडू, पन्‍जा, टोकरी जिलाधिकारी समक्ष समर्पित किये।

जिलाधिकारी श्री अमित गुप्‍ता ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्‍पूर्ण स्‍वच्‍छता अभियान एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु ग्राम पंचायत रेहडिया का दौरा किया तथा अपराहन 1 बजे स्‍वच्‍छकारों के समर्पण कार्यक्रम हेतु रेहडिया मन्दिर परिसर में पहुचे, वहॉ पूर्व में शुष्‍क शौचालयों में काम कर रहे 11 स्‍वच्‍छकार महिलाओं ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष अपने झाडू, पंजा, टोकरी समर्पित कर दिये तथा शपथ लिया की आज के बाद वह शुष्‍क शौचालयों से मैला नही उठायेगे, जिस पर जिलाधिकारी ने अपने समक्ष समर्पित टोकरी जलवाये तथा अस्‍वच्‍छ पेशे में लगी महिलाओं में से श्रीमती अंगूरी देवी पत्‍नी नन्‍हें लाल एव श्रीमती राम श्री पत्‍नी रामस्‍वरूप को बी0पी0एल0 कार्ड दिया तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अस्‍वच्‍छ पेशे में लगे परिवारों के बच्‍चों को भारत सरकार से मिलने वाली विशेष छात्रवृत्ति का लाभ दिलाये उन्‍होंने मौके पर ही सभी स्‍वच्‍छकारों को स्‍वच्‍छ शौचालय निर्माण हेतु एक एक हजार रूपये की धनराशि भी प्रदान की। गांव के कुछ लोग उन्‍हें मैला उठाने के कार्य हेतु मजबूर करते है, इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्‍यक्ति स्‍वच्‍छकारों को इस कार्य के लिए मजबूर करता है तो इसकी तत्‍काल सूचना उन्‍हें या अपर जिलाधिकारी, उप जिला जिलाधिकारी या थाने को दें। उन्‍होंने लोगों को अगाह किया यदि कोई व्‍यक्ति इस प्रकार का कृत्‍य करने को मजबूर करता है तो उसे तत्‍काल जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपस्थित अधिकारियों ने श्री वीरेश पुत्र महावीर सिंह के शुष्‍क शौचालय को मौके पर ही तोड दिया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की कि वह अपन घरों से तत्‍काल शुष्‍क शौचालय समाप्‍त करें। यदि एक पक्ष के भीतर शुष्‍क शौचालय समाप्‍त नही किये जाते तो सम्‍बन्धित के विरूद्ध दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को अस्‍वच्‍छ पेशे में लगे लोगों के पुनर्वास के भी निर्देश दिये। ग्राम पंचायत रेहडिया में 156 शुष्‍क शौचालय थे जिसमें 81 शौचालय ध्‍वस्‍त किये जा चुके है तथा 45 ध्‍वस्‍त शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित कर दिये गये है। शेष शुष्‍क शौचालय भी एक सप्‍ताह के अन्‍दर जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित कर दिये जायेगे। यह जानकारी खण्‍ड विकास अधिकारी वजीरगंज श्री भीमजी उपाध्‍याय ने जिलाधिकारी को दी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बदायूं, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आर0एस0चौधरी, यूनीसेफ के परीक्षित सेठ,जिला परियोजना समन्‍वयक अब्‍दुल अहद जांबाज, खण्‍ड विकास अधिकारी वजीरगंज श्री भीमजी उपाध्‍याय के अलावा ग्राम प्रधान सहित सैकडो गणमान्‍य लोग मौजूद थे।

Wednesday, July 21, 2010

दिनांक 20 जुलाई को सम्‍पूर्ण स्‍वच्‍छता कारयक्रम के अर्न्‍तगत विकास खण्‍ड अमियापुर की ग्राम पंचायत खैरी; उलईया;और भीखमपुर हरदोपटटी मे स्‍वच्‍छता गोष्‍ठी एवं चेक वितरण किया गया। ग्राम पंचायत खैरी मे गोष्‍ठी मे बोलते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामवासियों को बताया कि बदायू जनपद मे कृषि का उत्‍पाद अच्‍छा होने के वावजूद वांछित समृद्धि न हो पाने का मुख्‍य कारण जनपद मे फैलने वाली वीमारियां हैं। उन्होने कहा किदायूं जनपद मे गंदें परिवेश तथा बंदे पानी से फैलने वाली वीमारियां जैसे पोलियो; डायरिया; उल्‍टी दस्‍त; पेचिस; खसरा अदि के वृह स्‍तर पर प्रसार के कारण गरीबों के आमदनी का अधिकांश भाग बीमारियों मे खर्च हो जाता है; जिस कारण उकी आयार्थिक स्थिति मे सुधार नही हो पाता है। उन्‍होने शुष्‍क शौचालयों को समाज मानवता तथा वातावरण सभी के लिये हानिकारक बताया। श्री कुमा ने बताया कि शुष्‍क शौचलयों मे म उठाने का कार्य हमारे और आप जैसे हाड मांस का बना एक आदमी करता है जिस मल को हम आप त्‍यागने केबाद देखना पसन्‍द नही करते उसे हमारे आपके जैसा एक व्‍क्ति उठाक फेंकता है जब उन्होने लोगों से यह पूछा कि क्‍या यह उचित है तो उपस्थिति लोगों ने स्‍वर से इस परम्‍परा को अनुचित बताया और इसे शीघ्र समाप्‍त करने का आश्‍वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आर एस चौधरी खण्‍ड विकास अधिकारी श्री राम किशोर तथा पिछडावर्ग कल्‍याण अधिकारी अपने विचार व्‍यक्‍त किये। जिला पूर्ति अधिकारी और पिछडा वर्ग कल्‍याण अधिकारी ने 20 लाभार्थियों को शौचालयों के एक एक हजार के चेक प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री साबिर खा स‍हायक विकास अधिकारी श्री वीर पाल सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी श्री नेम सिंह सहित काफी संख्‍या मे ग्रामवासी उपस्थि‍त रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास वीर पाल सिंह ने किया ।

बदायूं 19 जुलाई

पंचायत राज विभाग बदायूं के ततवाधान में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान अर्न्तगत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद में शुष् शौचालयों के जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित किये जाने की गहन समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता ने कहा कि शुष् शौचालयों को जल प्रवाहि शौचालयों का सम्पूर्ण लक्ष् माह जुलाई के अन् तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करें, उन्होने शुष् शौचालयों की घीमी प्रगति पर खण् विकास अधिकारियों से कहा कि शुष् शौचालयों को जल प्रवाहितशौचालयों में परिवर्तित करना मेरी सर्वोच् प्राथमिकता में है। जो खण् विकास अधिकारी अभी अपेक्षित प्रगति नही कर पाये है। वह तीन दिन में प्रगति अवश् दिखाई देनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो स्वच्छकार मैला ढोने के कार्य से अलग किये जायेगे उन्हें प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर लाभाविंत किया जाये, उन्होने पेंशन, ऋण, मनरेगा में जांब कार्ड बनाने में प्राथमिकता देने को कहा तथा जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनोज कुमार को निर्देश दिये कि अपात्रों के जो बी0पी0एल0 अन्त्योदय राशन कार्ड निरस् किये जा रहे है, वह स्वच्छकारों को दिलाये जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री 0पी0 राय को निर्देशित किया कि स्कूल स्वच्छता गतिविधियों एवं चाईल् फेन्डली एवं आगनवाडी केन्द्रों में बेवी फेन्डली शौचालय तथा व्यक्तिगत सफाई तथा मिड डे मील के समय बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने की जानकारी प्राथमिकता पर अध्यापकों को देने के निर्देश दे तथा शुष् शौचालयों वाले ग्रामों में जल प्रवाहित शौचालय बनवाने ें अपना योगदान देनेके निर्देश दे, उन्होने समस् उपस्थिति पदाधिकारियों को जनपद से शुष् शौचालय समाप् कर जल प्रवाहित शौचालय बनाने में अपनी क्षमता के अनुसार पूरा योगदान करने की अपील भी की।

मुख् विकास अधिकारी श्री चन्द्रकान् ने कहा कि शुष् शौचालय ध्वस् कर जल प्रवाहित शौचालय बनाना किसी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नही है, यह पूरे जनपद की प्रतिष्ठा से जुडा हुआ ज्वलन् मुददा है अगर हम सब लोग समय रहते नही जागे तो जनपद गम्भीर बीमारियों की चपेट में सकता है। मुख् विकास अधिकारी ने लोगों का ध्यान पोलियों के केशों की ओरदिलाते हुए सामूहिक प्रयास पर बल दिया उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों अपने अपने स्तर से शुष् शौचालय समाप् कराने तथा जल प्रवाहित शौचालय का शतप्रतिशत लक्ष् शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि कोई खण् विकास अधिकारी इस कार्य में समस्या महसूस करें तो शीघ्र संज्ञान में लाये।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आर0एस0चौधरी ने शुष् शौचालयों के ध्वस्तीकरण तथा जल प्रवाहित शौचालयों के निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा जिन ग्रामों में खण् विकास अधिकारी स्वयं रूचि लेकर लाभार्थियों को चैकों/नकद धनराशि प्रदान कर रहे है उन ग्रामों में काफी प्रगति हो रही है क्योंकि समुदाय इस कार्य की गम्भीरता समझ कर पूरी भागीदारी कर रहे है। जो खण् विकास अधिकारी अभी तक ग्रामों में नही गये है वह भी चैक वितरण अथवा निगरानी करने अगर गांव में जायेगे तो वह भी माहौल बनेगा और कार्यक्रम को गति मिलेगी। उन्होंने शुष् शौचालय ध्वस्तीकरण तथा जल प्रवाहित शौचालयों के निर्माण हेतु की गयी प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की।

यूनीसेफ के श्री परिक्षित सेठ ने जल निगम में एच02 एस0 वाईल अर्थात पानी जॉच किट उपलब् होने की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र उपलब्धता करने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु जल निगम को निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री उदयराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित् एवं राजस् श्री मनोज कुमार, समस् उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री 0पी0राय, मुख् चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार, यूनीसेफ के श्री अहमद शाहवेज, जिला परियोजना समन्वयक श्री रविशंकर शर्मा, अब्दुल अहद जाबांज तथा खण् विकास अधिकारीगण ने चर्चा में प्रतिभाग किया।

Monday, July 19, 2010



बदायूं 19.07.2010
पंचायत राज विभाग के तत्‍वाधान में सम्‍पूर्ण स्‍वच्‍छता अभियान के अर्न्‍तगत आरिफपुर नवादा एवं खेडा बुजुर्ग विकास खण्‍ड जगत में गोष्‍ठी का आयोजन किया गया तथा शुष्‍क शौचालयों वालो लाभार्थियों को 1000.00 रूपये खण्‍ड विकास अधिकारी श्री प्रभु दयाल के कर कमलों से प्रदान किये गये। गोष्‍ठी में खण्‍ड विकास अधिकारी श्री प्रभु दयाल ने कहा कि किसी भी दशा में ग्राम में शुष्‍क शौचालय नही रहने चाहिए जिन लाभार्थियों को चैक या धनराशि प्राप्‍त हो चुकी है वह तीन दिन के अन्‍दर सीट तक शौचालय पूर्ण कर 500.00 रूपये और प्राप्‍त करें। लेकिन किसी लाभार्थी द्वारा शुष्‍क शौचालय प्रयोग किया गया तो उसे ध्‍वस्‍त करा दिया जायेगा।
जिला परियोजना समन्‍वयक श्री रविशंकर शर्मा ने कहा कि शुष्‍क शौचालय के स्‍थान पर लाभार्थी जल प्रवाहित शौचालय बना ले उन्‍हें अनुदान मिल रहा है जिससे ग्राम में निवास करने वालो को बीमारियों से निजात मिल सके अस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री सुभाषचन्‍द्र ग्राम पंचायत सचिव श्री नवीन शर्मा प्रेरक मुकेश कुमार बोवी सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।
17 जुलाई 2010 ग्राम पंचायत दूगो विकास खण्‍ड वजीरगंज में स्‍वच्‍छता गोष्‍ठी का आयोजन खण्‍ड विकास अधिकारी भीम जी उपाध्‍याय की अध्‍यक्षता में किया गया है गोष्‍ठी में खण्‍ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि शुष्‍क शौचालय समाज के लिये एक अभिशाप है और मैला ढोने की प्रथा सामाजिक समरसता पर कुठाराघात है इसे समाप्‍त करने पर ही देश एवं समाज का विकास सम्‍भव है। संचालन कर रहे स0वि0अ0 पं0 शशिकान्‍त द्वारा ग्राम में संचालित 135 शुष्‍क शौचालयो को बन्‍द कराते हुये उन्‍हे जल प्रवाहित शौचालयों मे परिवर्तित करने हेतु 21 लाभार्थियों को एक हजार रूपय का चैक खण्‍ड विकास अधिकारी से वितरित कराये सचिव सतीश चन्‍द्र मिश्रा व प्रधान नासिर खॉ द्वारा 15 दिन में समस्‍त शुष्‍क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित कराने का आश्‍वासन दिया।