दिनॉक 2.08.2010 को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा जिला बदायूं के जिला प्रभारी श्री काली चरन वाल्मीकि तथा श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में बदायूं जिले के ग्राम सभा गांव विलहरी व्लाक म्याउ बदायूं मे दोपहर 12.30 बजे वाल्मीकि समाज की समस्या दशा दिशा हेतु व मैला उठाने की कुप्रथा जैसी घृणित कार्य को जड से समाप्त कराने के लिए ग्राम विलहरी के महिला पुरूष की एक वैठक प्राथमिक परिसर मे श्री प्रेम सिह वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे कालीचरन वाल्मीकि ने समझाया कि हमारा वाल्मीकि समाज हजारो बर्षो से सिर पर मैला ढोने का कार्य करता चला आ रहा है देश को आजाद हुए छ दशक वीत गये और देश को सर्व समाज आगे विकास कर रहा है लेकिन वाल्मीकि समाज की महिलाऐं और पुरष सिर पर मैला ढोते है। महर्षि वाल्मी कि जिनके हाथो मे कलम दवात है और रामायण को लिखा उनके समाज की पहचान हाथो मे झाडू पन्जा डलिया सिर पर मैला ढोना वनी हुई क्यो न हम इस पेश को त्याग कर और अच्छे काम धन्धे करे। श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि ने वताया कि हम वाल्मीकि ॠषि की सन्तान है हमारे भगवान वाल्मीकि जी रामायण मे पुरूषोत्तम श्री राम व लव, कुश को शिक्षा दिक्षा दी हम लोग भी अपने वच्चो को इस गन्दे पेशे से छुटकारा दिलाकर समाज मे पढे लिखे योग्य व्यक्ति वनाये ताकि समाज मे हमे व हमारे वच्चो को एक अच्छे पुरूषो की तरह सम्मान और गौरव प्राप्त हो सके। वैठक में ग्राम विलहरी की सभी उपस्थित महिला पुरूषो वच्चो ने एक साथ संकल्प लेकर कहा कि वे आज से सिर पर मैला नही ढोयेगे और मैला उठाने का कार्य नही करेगे। ऐसे गन्दे अपमान जनक कार्य को वाल्मीकि समाज की महिला पुरूष नही होने देगे हम अन्यव सम्मान जनक काम धन्धे अपनायेगे ताहि समाज मे हमे भी सिर उठाकर चलने का मौका मिले।,वैठक का संचालन श्री अनिल विराट ने किया तथा श्री सन्तोष कुमार ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया वैठक मे गांव के कई महिला पुरूषो ने भी अपने विचार से समस्याओ से अवगत कराया और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
Thursday, August 26, 2010
दिनॉक 2.08.2010 को ग्राम विलहरी मे बाल्मीकी समाज द्वारा जन जागरण
दिनॉक 2.08.2010 को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा जिला बदायूं के जिला प्रभारी श्री काली चरन वाल्मीकि तथा श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में बदायूं जिले के ग्राम सभा गांव विलहरी व्लाक म्याउ बदायूं मे दोपहर 12.30 बजे वाल्मीकि समाज की समस्या दशा दिशा हेतु व मैला उठाने की कुप्रथा जैसी घृणित कार्य को जड से समाप्त कराने के लिए ग्राम विलहरी के महिला पुरूष की एक वैठक प्राथमिक परिसर मे श्री प्रेम सिह वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे कालीचरन वाल्मीकि ने समझाया कि हमारा वाल्मीकि समाज हजारो बर्षो से सिर पर मैला ढोने का कार्य करता चला आ रहा है देश को आजाद हुए छ दशक वीत गये और देश को सर्व समाज आगे विकास कर रहा है लेकिन वाल्मीकि समाज की महिलाऐं और पुरष सिर पर मैला ढोते है। महर्षि वाल्मी कि जिनके हाथो मे कलम दवात है और रामायण को लिखा उनके समाज की पहचान हाथो मे झाडू पन्जा डलिया सिर पर मैला ढोना वनी हुई क्यो न हम इस पेश को त्याग कर और अच्छे काम धन्धे करे। श्री मुकेश कुमार वाल्मीकि ने वताया कि हम वाल्मीकि ॠषि की सन्तान है हमारे भगवान वाल्मीकि जी रामायण मे पुरूषोत्तम श्री राम व लव, कुश को शिक्षा दिक्षा दी हम लोग भी अपने वच्चो को इस गन्दे पेशे से छुटकारा दिलाकर समाज मे पढे लिखे योग्य व्यक्ति वनाये ताकि समाज मे हमे व हमारे वच्चो को एक अच्छे पुरूषो की तरह सम्मान और गौरव प्राप्त हो सके। वैठक में ग्राम विलहरी की सभी उपस्थित महिला पुरूषो वच्चो ने एक साथ संकल्प लेकर कहा कि वे आज से सिर पर मैला नही ढोयेगे और मैला उठाने का कार्य नही करेगे। ऐसे गन्दे अपमान जनक कार्य को वाल्मीकि समाज की महिला पुरूष नही होने देगे हम अन्यव सम्मान जनक काम धन्धे अपनायेगे ताहि समाज मे हमे भी सिर उठाकर चलने का मौका मिले।,वैठक का संचालन श्री अनिल विराट ने किया तथा श्री सन्तोष कुमार ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया वैठक मे गांव के कई महिला पुरूषो ने भी अपने विचार से समस्याओ से अवगत कराया और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
Tuesday, August 24, 2010
उप जिलाधिकारी सहसवां श्री एम पी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन
श्री एम पी सिंह उपजिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी अपील की कि सभी शुष्क शौचालयो को जल प्रवाहित शौचालयों में शीध्र अतिशीध्र परिवर्तित किया जाये। श्री एम पी सिंह ने वताया कि ग्राम मे अधिकांश वीमारियों की जड मे शुष्क शौचालयों का प्रयोग है। उन्होने बाल्मीकी समाज के लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तथा उनसे सर पर मैला ढोने की प्रथा को छोडने का आहवान किया। श्री सिंह के विचारों से प्रभावित होकर ग्राम की सफाई कर्मी जिसमे अधिकांश महिलाएं है ने उप जिलाधिकारी श्री सिंह को आश्वस्त किया कि वे अब भविष्य मे मल उठाने का कार्य नही करेगी।
उन्होने मौके पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि वे तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से राशन कार्ड प्राप्त कर सभी पात्र लोगों के अनत्योदय या वी0पी0एल0 कार्ड जारी कर दे। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि सभी स्वच्छकारों के पढने वाले बच्चों की छात्रवति के फार्म अवश्य भरवायें। उन्होने पात्रों को इन्दिरा आवास पेशन तथा महामाया आवास योजना से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
गोष्ठी में खण्ड विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार ने उप जिलाधिकारी को आश्वास्त किया कि अस्वच्छ पेशे से मुक्त किये गये सभी लोगों का उचित पुर्नवास किया जायेगा। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी पं0 ने शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयो मे परिवर्तित करने के लिये सभी को जानकारी दी गयी, सम्पूर्ण स्ववच्छता के वारे में एवं शुष्क शौचालय को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करने से क्या, क्या फायदे है के वारे मे विस्तार से समझाया।
गोष्ठी मे ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान भवानीपुर खल्ली सहित भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थें।
Sunday, August 15, 2010
ग्राम पंचायत शेखूपुर तथा मीरसराय मे उप जिलाधिकारी सदर श्री रजनीश चन्द्रा की अध्यक्षता मे स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन

में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। आदरणीय श्री रजनीश चन्द्रा उपजिलाधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में सभी अपील की कि सभी शुष्क शौचालयो को जल प्रवाहित शौचालयों में शीध्र अतिशीध्र परिवर्तित किया जाये। श्री रजनीश चन्द्रा ने वताया कि ग्राम मे अधिकांश वीमारियों की जड मे शुष्क शौचलयों का प्रयोग है। उन्होने बाल्मीकी समाज के लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तथा उनसे सर पर मैला ढोने की प्रथा को छोडने का आहवान किया। श्री चन्द्रा के विचारों से प्रभावित होकर ग्राम की 45 सफाई कर्मी जिसमे अधिकांश महिलाएं है ने उप जिलाधिकारी श्री रजनीश चन्द्रा को आश्वस्त किया कि वे अब भविष्य मे मल उठाने का कार्य नही करेगी। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने उनके
पुरूषों द्वारा शराब पीकर महिलाओं के साथ मारपीट करने की भी शिकायत की। श्री रजनीश चन्द्रा ने लोगों को समक्षाया कि किस प्रकर उनकी गाढी कमाई से शराब विक्रेता निरन्तर प्रगति करते जा रहे है लेकिन उनके घरों मे शराब के कारण कई शाम को चूल्हे नही जलते है। उन्होने मौके पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री के0वी0वर्मा को निर्देशित किया कि वे तत्कातल जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से राशन कार्ड प्राप्त कर सभी पात्र लोगों के अनत्योदय या वी0पी0एल0 कार्ड जारी कर दे। उन्हो्ने यह भी निर्देश दिये कि सभी स्वच्छकारों के पढने वाले बच्चों की छात्रवति के फार्म अवश्य भरवायें। उन्होने पात्रों को इन्दिरा आवास पेशन तथा महामाया आवास योजना से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
गोष्ठी में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती रागिनी सक्सेना, ने उप जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि अस्वच्छ पेशे से मुक्त किये गये सभी लोगों का उचित पुर्नवास किया जायेगा। गोष्ठी में श्री के0वी0वर्मा सहायक विकास अधिकारी पं0 शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयो मे परिवर्तित करने के लिये सभी को जानकारी दी गयी, सम्पूर्ण स्वच्छता के वारे में एवं शुष्क शौचालय को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करने से क्या ,क्या फायदे है के वारे मे विस्तार से समझाया गया। गोष्ठी मे श्री अशोक कुमार सक्सेना ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान शेखूपुर श्री जोरावर सिंह प्रधान बदायूं चुंगी बाहर श्रीमती मुन्नीर देवी सहित भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थें।
Tuesday, August 3, 2010
अचम्भित कर दिय। केवल 10 दिनो मे बने 272 शौचालयो के ग्रह स्वायमियों से बात चीत करते हुये उन्होने जाना किस प्रकार डी0पी0आर0ओ0 श्री चौधरी द्वारा की गयी गोष्ठी ने उन लोगो को प्रेरित किया। अव लोग लेन लगाकर अपने, अपने घरो के लिये शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे है।ग्रामवासियो ने माना कि शुष्क शौचालयो का प्रभाव उनके एवं बच्चोह के स्वासस्थ्ा पर वेहद हानिकारक असर करता है। सुश्री अंजली ने लाभार्थियों से जानकारी ली कि उन लोगो ने शौचालय निर्माण के तुरन्त पश्चांत पोर फलस शौचालयो को प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है। एक बच्ची से उन्होने पूछा कि शौच के लिये कहा जा
ती हो तो बच्ची ने बताया कि नये शौचालय में जाते है क्योकि यह पुराने वाले से बहुत अच्छा है। स्वच्छाकारो से बात करते हुये सुश्री अंजली ने जाना कि यह कार्य कितना बडा योगदान दे रहा है हमारे समाज मे प्रचलित सदियों पुरानी मैला ढोने की इस कुर्तियों को समाप्त करने मे। इस मौके पर सुश्री अंजली सिंह ने स्वच्छयकारो से अपील की तथा उनको समझाया कि इस कार्य से मुक्ति पाना का यह सुनहरा अवसर है। उन्होने जिला प्रशासन की ओर से अस्वस्थ किया जो परिवार मैला ढोने के कार्य को त्याग देगा उस परिवार को अन्तोदय, बी0पी0एल0 कार्ड बच्चो को अतिरिक्त् छात्रव्रत्ति तथा कुछ समय पश्चात माहामाया योजना के तहत आवास भी मिल पायेगा।

बाद में जिलाधिकारी महोदय के कैम्प कार्यालय मे जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता से भेट के दौरान सुश्री अंजली ने बताया कि यह जारी तीब्रगति कार्य को देखकर उनको अत्य्न्त प्रशसन्नता हुई और इसके लिये उन्होने जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता को बधाई दी, जिस पर जिलाधिकारी साहब ने कहा कि इस कार्य के लिये श्री चौधरी ही बधाई के पात्र है जिन्होने उनको जिले की वास्त विकस्थिति से अवगत कराया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यदि पैसो का पूर्ण प्रबन्ध हो जाये तो हम निश्चित ही दिसम्बर तक जिले को शुष्क शौचालय से मुक्त करा देगें।
सभ्य समाज का एक कुरूप चेहरा
जब श्री चौधरी मे उपस्थित महिलाओं से कहा कि उन्होने तो अपनी जिन्दगी जैसे तैसे विता ली अब क्या वे चाहती है कि उनके बच्चे भी इसी प्रकार की नारकीय जिन्दगी जिये तो एक बद्ध महिला ने कहा कि जब वह शादी के बाद गांव आयी थी तो उनकी सासु ससुर से यह कार्य विरासत मे दिया था; जब जिला पंचायत राज अधिकारी ने उस बूढी महिला से पूछा कि क्या वे भी अपनी बहू को यह कार्य विरासत मे देना चाहेगी तो उसने कहा कि जरूर। यह पूछे जाने पर कि यदि आपकी बहू ऐसा करने से मना करे तो भी; तो उस महिला ने कहा कि वह ऐसा नही करेगी। बातचीत के दौरान जब एक युवती ने कहा कि जब वह मल को टोकरी मे भरकर गांव के रास्ते से गुजरती है तो लोग रास्ता बदल देते। उस महिला के ये शब्द उस दष्य को जीवन्त कर दिये जब मेरे बाबा जी बताया करते थे कि अदि काल मे जब अछूत जाति के लोग गांव के आम रास्तो से गुजरते थे तो लोग रास्ता बदल लेते थे। पुराने जमाने की वे बाते जो आज के लोगों कों कोरी कल्पना लगती थी जनपद बदायू के ग्रामीण इलाको मे आज हकीकत है। लोग कुत्तों और बिल्ल्यिों को अपनी कार मे बैठाने
Monday, July 26, 2010
स्वच्छकार महिलाओं ने अपने झाडू, पन्जा, टोकरी जिलाधिकारी समक्ष समर्पित किये।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बदायूं, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आर0एस0चौधरी, यूनीसेफ के परीक्षित सेठ,जिला परियोजना समन्वयक अब्दुल अहद जांबाज, खण्ड विकास अधिकारी वजीरगंज श्री भीमजी उपाध्याय के अलावा ग्राम प्रधान सहित सैकडो गणमान्य लोग मौजूद थे।
Wednesday, July 21, 2010
दिनांक 20 जुलाई को सम्पूर्ण स्वच्छता कारयक्रम के अर्न्तगत विकास खण्ड अमियापुर की ग्राम पंचायत खैरी; उलईया;और भीखमपुर हरदोपटटी मे स्वच्छता गोष्ठी एवं चेक वितरण किया गया। ग्राम पंचायत खैरी मे गोष्ठी मे बोलते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामवासियों को बताया कि बदायू जनपद मे कृषि का उत्पाद अच्छा होने के वावजूद वांछित समृद्धि न हो पाने का मु
ख्य कारण जनपद मे फैलने वाली वीमारियां हैं। उन्होने कहा कि बदायूं जनपद मे गंदें परिवेश तथा बंदे पानी से फैलने वाली वीमारियां जैसे पोलियो; डायरिया; उल्टी दस्त; पेचिस; खसरा अदि के वृहद स्तर पर प्रसार के कारण गरीबों के आमदनी का अधिकांश भाग बीमारियों मे खर्च हो जाता है; जिस कारण उनकी आयार्थिक
स्थिति मे सुधार नही हो पाता है। उन्होने शुष्क शौचालयों को समाज मानवता तथा वातावरण सभी के लिये हानिकारक बताया। श्री कुमार ने बताया कि शुष्क शौचलयों मे मल उठाने का कार्य हमारे और आप जैसे हाड मांस का बना एक आदमी करता है जिस मल को हम आप त्यागने केबाद देखना पसन्द नही करते उसे हमारे आपके जैसा एक व्यक्ति उठाकर फेंकता है।
जब उन्होने लोगों से यह पूछा कि क्या यह उचित है तो उपस्थिति लोगों ने एक स्वर से इस परम्परा को अनुचित बताया और इसे शीघ्र समाप्त करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आर एस चौधरी खण्ड विकास अधिकारी श्री राम किशोर तथा पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी अपने विचार व्यक्त किये। जिला पूर्ति अधिकारी और पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी ने 20 लाभार्थियों को शौचालयों के एक एक हजार के चेक प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री साबिर खा सहायक विकास अधिकारी श्री वीर पाल सिंह तथा ग्राम पंचायत अधिकारी श्री नेम सिंह सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास वीर पाल सिंह ने किया ।
बदायूं 19 जुलाई
पंचायत राज विभाग बदायूं के तत्वाधान में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद में शुष्क शौचालयों के जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित किये जाने की गहन समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी श्री अमित गुप्ता ने कहा कि शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों का सम्पूर्ण लक्ष्य माह जुलाई के अन्त तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करें, उन्होने शुष्क शौचालयों की घीमी प्रगति पर खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहितशौचालयों में परिवर्तित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जो खण्ड विकास अधिकारी अभी अपेक्षित प्रगति नही कर पाये है। वह तीन दिन में प्रगति अवश्य दिखाई देनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो स्वच्छकार मैला ढोने के कार्य से अलग किये जायेगे उन्हें प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर लाभाविंत किया जाये, उन्होने पेंशन, ऋण, मनरेगा में जांब कार्ड बनाने में प्राथमिकता देने को कहा तथा जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनोज कुमार को निर्देश दिये कि अपात्रों के जो बी0पी0एल0 अन्त्योदय राशन कार्ड निरस्त किये जा रहे है, वह स्वच्छकारों को दिलाये जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ0पी0 राय को निर्देशित किया कि स्कूल स्वच्छता गतिविधियों एवं चाईल्ड फेन्डली एवं आगनवाडी केन्द्रों में बेवी फेन्डली शौचालय तथा व्यक्तिगत सफाई तथा मिड डे मील के समय बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने की जानकारी प्राथमिकता पर अध्यापकों को देने के निर्देश दे तथा शुष्क शौचालयों वाले ग्रामों में जल प्रवाहित शौचालय बनवाने म
ें अपना योगदान देनेके निर्देश दे, उन्होने समस्त उपस्थिति पदाधिकारियों को जनपद से शुष्क शौचालय समाप्त कर जल प्रवाहित शौचालय बनाने में अपनी क्षमता के अनुसार पूरा योगदान करने की अपील भी की।
मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्रकान्त ने कहा कि शुष्क शौचालय ध्वस्त कर जल प्रवाहित शौचालय बनाना किसी व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नही है, यह पूरे जनपद की प्रतिष्ठा से जुडा हुआ ज्वलन्त मुददा है अगर हम सब लोग समय रहते नही जागे तो जनपद गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों का ध्यान पोलियों के केशों की ओरदिलाते हुए सामूहिक प्रयास पर बल दिया उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने अपने स्तर से शुष्क शौचालय समाप्त कराने तथा जल प्रवाहित शौचालय का शतप्रतिशत लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि कोई खण्ड विकास अधिकारी इस कार्य में समस्या महसूस करें तो शीघ्र संज्ञान में लाये।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आर0एस0चौधरी ने शुष्क शौचालयों के ध्वस्तीकरण तथा जल प्रवाहित शौचालयों के निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा जिन ग्रामों में खण्ड विकास अधिकारी स्वयं रूचि लेकर लाभार्थियों को चैकों/नकद धनराशि प्रदान कर रहे है उन ग्रामों में काफी प्रगति हो रही है क्योंकि समुदाय इस कार्य की गम्भीरता समझ कर पूरी भागीदारी कर रहे है। जो खण्ड विकास अधिकारी अभी तक ग्रामों में नही गये है वह भी चैक वितरण अथवा निगरानी करने अगर गांव में जायेगे तो वह भी माहौल बनेगा और कार्यक्रम को गति मिलेगी। उन्होंने शुष्क शौचालय ध्वस्तीकरण तथा जल प्रवाहित शौचालयों के निर्माण हेतु की गयी प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की।
यूनीसेफ के श्री परिक्षित सेठ ने जल निगम में एच02 एस0 वाईल अर्थात पानी जॉच किट उपलब्ध न होने की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र उपलब्धता करने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु जल निगम को निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री उदयराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री मनोज कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ0पी0राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार, यूनीसेफ के श्री अहमद शाहवेज, जिला परियोजना समन्वयक श्री रविशंकर शर्मा, अब्दुल अहद जाबांज तथा खण्ड विकास अधिकारीगण ने चर्चा में प्रतिभाग किया।
